80वें स्वतंत्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 71 रक्तदाताओं ने किया महादान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

80वें स्वतंत्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 71 रक्तदाताओं ने किया महादान

फतेहपुर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ एवं ‘निफा’ (NIFA) के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “सेवा से समृद्धि रक्तदान 2026” की थीम पर आयोजित इस अभियान में कुल 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।


मानस रक्तकेंद्र, गोपाल नगर, फतेहपुर में आयोजित सात दिवसीय रक्तदान अभियान के अंतर्गत 69 रक्तदाताओं ने फतेहपुर स्थित मानस रक्तकेंद्र में, जबकि 2 रक्तदाताओं ने प्रयागराज स्थित ए.एम.ए. (AMA) रक्तकेंद्र में रक्तदान किया। प्रयागराज में रक्तदान का उद्देश्य फतेहपुर से रेफर किए गए मरीजों की आवश्यकता के समय सहायता उपलब्ध कराना रहा।


वरिष्ठ अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन:

रक्तदान शिविर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शासकीय अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव, विद्या कोचिंग सेंटर के निदेशक आनंद मौर्य, प्रबंधक गुरुमीत सिंह तथा राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महासचिव आकाश भदौरिया उपस्थित रहे।

मानस रक्तकेंद्र के संचालक डॉ. कैलाश पटेल एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर एवं बैच लगाकर भावभीना स्वागत किया।

71 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान:

शिविर में रजनीश सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, बृजेश सिंह, आर्यन सिंह चौहान, अभिषेक सिंह चौहान, करन चौधरी, रवि, अनुज कुमार, अर्जुन, जगदीश प्रसाद मौर्य, रोहित कुमार, आदर्श पटेल, रिजवान, जय करन, मन्नू द्विवेदी, नाजिम, शिव कुमार गुप्ता, आनंद कुमार, अचल, यश, रावेंद्र सिंह यादव, हिमांशु, शिवम साहू, मनीष पटेल, गौरव पाल, बृजेश कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रवीण कुमार मौर्य, अरशद, रियाज कुरैशी, सलमान, विपिन, आनंद, कुलदीप तिवारी, संदेश श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, दीपक, अनुस, अंशुमान पटेल, मनीष, विजय, कृपा शंकर दीक्षित, शशांक, कवलजीत सिंह, आयुष गुप्ता, सूरज, संतोष, बलराम, शिशिर, नागेन्द्र, शशिकांत, प्रभात सिंह, सत्यम, विश्वराज, तांबेश्वर पाण्डेय, महर्षि, बालचंद्र, प्रेमचंद्र कैथल, प्रवीण मोदनवाल, अखिलेश मौर्य, शहनवाज आलम, सुजात हुसैन नकवी, शिवांश, अरविंद सोनी, केके मिश्रा, आदर्श कुमार, मोहित कुमार मौर्य, यशवीर सिंह एवं रौनक द्विवेदी सहित कुल 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।


कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

विभिन्न सामाजिक संगठनों की रही गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से अतीश पासवान, गुरमीत सिंह, शोभित सिंह, शुभेंद्र सिंह, अभय मिश्रा, फूल सिंह मौर्य एवं अजय कुमार साहू मौजूद रहे।

वहीं सेवा भारती कानपुर प्रांत से हिमांशु श्रीवास्तव, सक्षम से प्रांत उपाध्यक्ष एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख पियूष द्विवेदी, प्राणदा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष गुरमीत सिंह,चरैवेति प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष चन्द्र भान त्रिपाठी, भोजन जन सेवा से कुमार शेखर, बालाजी कैटर्स से देव गुप्ता, जीत वेलफेयर फाउंडेशन से ब्रजेश गुप्ता तथा टी-मैक्स से शिवांशु शुक्ला सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

रक्तकेंद्र की टीम का रहा विशेष योगदान:

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मानस रक्तकेंद्र की ओर से डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल, अनुस पटेल, लैब सहायक प्रीति एवं बलराम का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का अवसर भी है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को मानव सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ