थरियांव पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों में आरोपी साहिल कुरैशी घायल, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                         (हर खबर पर हमारी पकड़)

थरियांव पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों में आरोपी साहिल कुरैशी घायल, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

थरियांव पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों में आरोपी साहिल कुरैशी घायल

फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान आपराधिक मामलों में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अभियुक्त साहिल कुरैशी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा।


पुलिस
के अनुसार दिनांक 19/20 अगस्त 2026 की रात्रि थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाइपास थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास पुलिस टीम की संदिग्ध अभियुक्त से मुठभेड़ हुई। इस दौरान थाना थरियांव में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 तथा मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 में प्रकाश में आए अभियुक्त साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम जमरावां, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 22 वर्ष, के बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। इसके अलावा जामा तलाशी के दौरान 1,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक साहिल कुरैशी के विरुद्ध थाना थरियांव में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 में धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 में धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।


12 मुकदमों का आपराधिक इतिहास:

पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त साहिल कुरैशी के विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों में कुल 12 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा उसके अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


मुठभेड़ के बाद थाना थरियांव पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ