सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
असोथर थाना कांड में फरार अभियुक्त संतोष द्विवेदी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित
फतेहपुर।
जनपद फतेहपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना असोथर में पंजीकृत अभियोग संख्या 257/25 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर फरार चल रहे अभियुक्त संतोष द्विवेदी पुत्र गोवर्धन द्विवेदी, निवासी ग्राम सरकण्डी, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा अभियुक्त की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
जनपद फतेहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
— मीडिया सेल, जनपद फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ