चार साहिबजादों की शहीदी सप्ताह पर रक्तदान शिविर, 8 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

चार साहिबजादों की शहीदी सप्ताह पर रक्तदान शिविर, 8 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

चार साहिबजादों की शहीदी सप्ताह के पावन अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं जन कल्याण महा समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 08 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. वरद वर्धन बिसेन द्वारा बैज अलंकृत कर एवं पटका पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में गुरमीत सिंह ने अपना 46वां रक्तदान, बबलू सिंह, अमन सिंह, रंजन सिंह, नीलेश सिंह, कवलजीत सिंह ने अपना 7वां रक्तदान, जबकि विनय एवं प्रशांत ने भी रक्तदान किया।


शिविर में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से गुरमीत सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा से प्रसून तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। वहीं जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. वरद वर्धन बिसेन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, डॉ. अभिषेक पटेल, टेक्नोलॉजिस्ट बृज किशोर, संतोष राजपूत, दिव्या वर्मा, लैब असिस्टेंट विनोद, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि प्रकाश एवं लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने चार साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक है। रक्तदान जैसे कार्य उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। आयोजन को समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना मिली।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ