सियासत पर नजर, कानपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
कानपुर प्रांत एडवोकेसी आयाम का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग केशव भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न
कानपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के अंतर्गत कानपुर प्रांत एडवोकेसी आयाम का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग केशव भवन, कानपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग दिव्यांगजनों के अधिकारों, कानूनों एवं सामाजिक न्याय की दिशा में अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त करने हेतु आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा. श्री राम जी, प्रांत प्रचारक तथा राष्ट्रीय एडवोकेसी आयाम प्रमुख आदरणीय श्री अशोक कुमार द्विवेदी एड., श्री सचिन पाण्डेय, श्री डॉ. प्रशांत मिश्रा जी, श्री देव नारायण सोनी जी, श्री ब्रजेश कटियार जी एवं श्री मनमोहन मिश्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत भारत माता, संत सूरदास जी एवं ऋषि अष्टावक्र जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गरिमामयी रूप प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं झांसी जिलों से आए अधिवक्ता बंधुओं एवं सक्षम के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य एडवोकेसी आयाम से जुड़े कार्यकर्ताओं को दिव्यांगजनों से संबंधित कानूनों की व्यवहारिक जानकारी देना एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप के लिए सक्षम बनाना रहा।
द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय एडवोकेसी आयाम प्रमुख आदरणीय अशोक कुमार द्विवेदी जी भाई साहब द्वारा RPWD एक्ट 2016 सहित दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न कानूनों पर सरल, स्पष्ट एवं व्यवहारिक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इन कानूनों का प्रभावी उपयोग कर दिव्यांगजनों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाया जा सकता है। यह सत्र अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।
प्रांत प्रचारक मा. श्री राम जी भाई साहब का पाथेय उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य करने का आह्वान किया
कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था में दीपक सिंह यादव एडवोकेट का विशेष योगदान रहा। साथ ही प्रांत एडवोकेसी प्रमुख की सक्रिय भूमिका एवं मार्गदर्शन से यह प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत सफल रहा।
अंत में सक्षम प्रांत इकाई की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित सेवाभावी बंधुओं के प्रति सादर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहभागियों को बधाई एवं साधुवाद प्रेषित किया गया।
(न्यूज़ डेस्क कानपुर/फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ