सियासत पर नजर, फतेहपुर
सी डी ओ ने की पेंशनर दिवस आयोजन की अध्यक्षता
(यश द्विवेदी)
पेंशनर दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
इस मौके पर पुलिस विभाग के पेंशनरों ने विभाग से कोई प्रतिनिधि न आने की शिकायत की। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों के निस्तारण, कार्यालयाध्यक्षो एवं सीएमएस स्तर से तत्परता से न किया जाना, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों के सत्र लाभ प्राप्त शिक्षको वेतन का भुगतान न किए जाना आदि एवं सभी कार्यालयाध्यक्षो को पेंशनर से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने, समयबद्धता के साथ सेवानिवृत्त लाभ देने के निर्देश दिए ।
वरिष्ठ कोषाधिकारी विमलेश यादव द्वारा पेंशन एसोसिएशन के सदस्यों, पेंशनरों एवं उपस्थित कार्यालयाध्यक्षों का स्वागत किया गया। पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ कोषाधिकारी का अभार व्यक्त किया गया है कि कोषागार स्तर पर हमारा कोई कार्य लम्बित नहीं है। पुलिस लाइन में पूर्व में स्थापित पेंशनर कक्ष, जिसको पूर्व में तैनात पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा जबरियन खाली करा लिया गया था, को पुनः पुलिस विभाग के पेंशनरों ने उपलब्ध कराये जाने की माँग की तथा कलेक्ट्रेट में स्थापित पेंशन कक्ष के समीप ही जनपद के पेंशनरों के लिये विश्रामकक्ष एवं शौचालय की माँग की ।
इस अवसर पर पेंशन संगठन से काली शंकर श्रीवास्तव, संतोष कुमार तिवारी, रामराज वर्मा , रशीद अहमद और कुंज बिहारी शुक्ला एवं पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान से अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, दिनेश चन्द्र त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ