विकास भवन की चहारदीवारी को कार ने मारी टक्कर

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
विकास भवन की चहारदीवारी को कार ने मारी टक्कर
(यश द्विवेदी)
बीती रात सिविल लाइन स्थित विकास भवन की चहारदीवारी को एक तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर।
स्थानीय पटेल नगर से कलेक्ट्रेट की ओर आ रही कार की रफ्तार काफी तेज बतायी गयी है। विकास भवन के चौकीदार रामसिया से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ने पहले नीम के पेड़ पर टक्कर मारी फिर गाड़ी अनियंत्रित होकर विकास भवन की चहारदीवारी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।





कर सवार बाल बाल बचे। चौकीदार के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे। गनीमत तो यह थी कि घटना रात के समय हुई, नही तो यह दुर्घटना का स्वरूप काफी बड़ा हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ