खागा एसडीएम ने शुरू की मजिस्ट्रेटियल जाँच

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
खागा एसडीएम ने शुरू की मजिस्ट्रेटियल जाँच
(यश द्विवेदी)
उप जिला मजिस्ट्रेट खागा-फतेहपुर  प्रभाकर त्रिपाठी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दिनांक 30.10.2021 को लगभग 8.00 बजे प्रात: ग्राम अहमदगंज तिहार काली जी की मन्दिर के पास में चंदापुर की तरफ से आ रही सरकारी रोडवेज बस नंबर यू0पी0 71 टी 4967 से टक्कर लगने के कारण लल्लू प्रजापति पुत्र स्व0 शुकुरू उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम अहमदगंज तिहार थाना किशनपुर तहसील खागा जनपद फतेहपुर की मृत्यु से सम्बंधित मजिस्ट्रेटियल जाँच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त घटना के सम्बंध में कोई भी व्यक्ति यदि घटना से सम्बंधित जानकारी रखता है, तो वह अपने साक्ष्य अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में 15 दिन के अन्दर कार्यालय दिवस में प्रातः 10.00 बजे से 5.00 बजे तक उपस्थित आकर अपने लिखित एवं मौखिक साक्ष्य अंकित करा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ