Shahrukh Khan के साथ काम कर चुकी ये बच्ची आज दिखती है ऐसी, 25 साल में ही खत्म हो गया करियर

 अगर आपने शाहरुख ख़ान की सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' देखी है तो आपको गोरी सी... कंजी आंखों वाली... छोटी सी बच्ची जिया कपूर याद होगी.  जिया कपूर का असली नाम है झनक शुक्ला. 'कल हो ना हो' में जिया यानी झनक की मासूमियत ने सबका मन मोह लिया था और उनका किरदार काफी फेमस हुआ था. लेकिन किसे पता था कि प्यारी सी दिखने वाली जिया का करियर इतनी जल्दी ढलान ले जाएगा और वो गुमनामी के अंधेरों में खो जाएंगी.

झनक आज 25 साल की हो चुकी हैं, जब वो शाहरुख और प्रीति जिंटा के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आई थीं उस वक्त वो बहुत छोटी बच्ची थीं, लेकिन आज झनक पूरी तरह बदल चुकी हैं और उनकी जिंदगी भी. 25 साल की ये झनक अब काफी हेल्दी दिखती हैं. अगर आप इनकी लेटेस्ट फोटोज़ देखेंगे तो एक पल के लिए तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये वही बच्ची है जिसे आपने शाहरुख ख़ान के साथ देखा था. 

झनक का एक्टिंग करियर भले ही अभी खत्म हो गया हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी मस्तीभरी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ