साइबर क्राइम सेल के अथक प्रयास से आन लाइन रगों पर कसा शिकंजा, धन की कराई वापसी
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितो के कुल 2 लाख 49 हजार 87 रू0 साइबर क्राइम सेल फतेहपुर द्वारा उनके बैंक खातों में कराया गया वापस
वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल जनपद फतेहपुर की टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये माह फरवरी के द्वितीय पखवाड़े में साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों के कुल 2,49,087 रूपये अथक परिश्रम कर उनके खातों में वापस कराये गये ।
विवरण इस प्रकार है -
दिनांक 17.02.2022 को आवेदक उदयभान सिंह यादव पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी दुर्गा नगर कालोनी जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर बनकर कार्ड को एक्टिव करने के नाम पर काल करके उनके SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से 95991 रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व अमेजान पे के नोडल अधिकारियों से पत्राचार करते पूर्ण साक्ष्य प्रदान कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 68889 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक क्रेडिट कार्ड में वापस कराये गये ।
दिनांक 07.02.2022 को आवेदक अनिल कुमार पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम पनेरूवा थाना जहानाबा द जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर बनकर कार्ड बनवाने के नाम पर काल करके उनके SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से 80000 रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व पेटीएम वालेट के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 50500 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक क्रेडिट कार्ड में वापस कराये गये।
दिनांक 16.02.2022 को आवेदक अर्जुन सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी राधानगर गाजीपुर रोड थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि दिनांक 16.02.2022 को इण्टरनेट पर एसबीआई का कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर उस पर काल किया तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरे नम्बर से काल कर सहायता करने के नाम पर एनीडेस्क साफ्टवेय़र इन्सटाल कराकर खाते की जानकारी लेकर उनके एसबीआई बैंक खाते से कुल 41486 रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राइम सेल में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व मोबिक्विक वालेट के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के पूरे 41486 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खातें में वापस कराये गये ।
दिनांक 22.02.2022 को आवेदक वीरेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी रमवा थाना थरियांव जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि एटीएम चालू कराने के लिये गूगल पर एसबीआई का कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर उस पर काल किया तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरे नम्बर से काल कर सहायता करने के नाम पर एनीडेस्क साफ्टवेय़र इन्स्टाल कराकर खाते की जानकारी लेकर उनके एसबीआई बैंक खाते से कुल 29888 रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राइम सेल में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व मोबिक्विक वालेट के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के पूरे 29888 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खातें में वापस कराये गये ।
दिनांक 22.01.2022 को आवेदक लवकुश सिंह निवासी प्रयागदासपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल करके फोनपे कैश बैक देने के नाम पर काल करके उनके एसबीआई खातो से करीब तीन लाख रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना थरियांव फतेहपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा साइबर सेल में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक, पेयू व पेटीएम के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 19326 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये । अभियोग की विवेचना जारी है तथा अन्य रूपयों की बरामदगी का भी सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
दिनांक 31.01.2022 को आवेदिका सालेहा परवीन पत्नी शान बाबू निवासी दरियापुर थाना हथगांव जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी को काल करके कोविड वैक्सीन के रिफण्ड देने के नाम पर काल करके उनके बैंक आफ बड़ौदा खाते से उन्नीस अड़तीस हजार रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व ईसबज वालेट के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 19001 रूपये आवेदिका उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये । अन्य रूपयो की बरामदगी का भी सार्थक प्रयास जारी है।
दिनांक 16.02.2022 को आवेदक बृजेश कुमार शुक्ला निवासी ओंकार नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा BSNL मोबाइल नं0 की केवाईसी करने के नाम पर काल करके उनके आईडीबीआई बैंक खाते से तीस हजार रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व बाउचाग्राम वालेट के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 10000 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये ।
दिनांक 24.01.2022 को आवेदक जयपाल साहू पुत्र रामगोपाल साहू निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नं0 की केवाईसी करने के नाम पर काल करके व एनीडेस्क एप इन्सटाल कराकर उनके एसबीआई बैंक खाते से उन्नीस हजार छः सौ रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व एरोनपे वालेट के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 10000 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये ।
सभी आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक फतेहपुर एवं साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कृत कार्यवाही के प्रति संतोष प्रकट किया गया ।
जनमानस से अपील की जाती है कि गूगल पर किसी भी कम्पनी या बैंक का कस्टमर केयर का नम्बर ढूढने में बेहद सावधानी बरते तथा प्राप्त नम्बरो पर पूरी तरह भरोसा न करे और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिग सम्बन्धी जानकारी किसी से भी साझा न करे । एनीडेस्क, टीम व्यूअर आदि रिमोट एक्सेस साफ्टवेयर का प्रयोग बेहद सावधानीपूर्वक करे, इससे साइबर अपराधियो द्वारा आपको खाते तक पहुंचकर आपके साथ आर्थिक रूप से धोखाधड़ी कर धनराशि निकाली जा सकती है । फोन पर कभी भी किसी प्रकार के लुभावने आफर प्राप्त करने हेतु कभी किसी को अपने बैंक, खाता, एटीएम न0, ओटीपी सम्बन्धी जानकारी न शेयर करे । किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा यदि फोन पर पैसे भेजने की बात कहे तो खूब सोच समझ कर लेन देन करे व किसी भी अनजान लिंक/ वेबसाइट आदि को न ओपन करे, इससे आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है । आनलाइन वेबसाइट के माध्यम खरीददारी हेतु पूर्व भुगतान करते समय बेहद सावधानी बरते । सम्भव हो तो विक्रेता से पर्सनल मिले बिना लेन देन करने से बचे। अज्ञात कालर द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओ व कालोनी स्वीकृत किये जाने के नाम पर भी पैसो की मांग किये जाने पर ऐसे व्यक्तियो के खाते में पैसे जमा न करे तथा इसकी शिकायत निकटतम पुलिस थाने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 या 112 पर अवश्य करे ।
साइबर क्राइम सेल टीम -
1. उ0नि0 शिव कुमार यादव प्रभारी साइबर सेल जनपद फतेहपुर
2. क0आ0 सै0 अलमदार हुसैन रिजवी साइबर सेल
3. का0 प्रवीन सिंह साइबर सेल
4. का0 नीरज कुमार साइबर सेल
5. का0 शुभेन्दु रंजन साइबर सेल
0 टिप्पणियाँ