अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ 
03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार व भारी मात्रा में अवैध असलहा व असलहा बनाने उपकरण बरामद 
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अवैध असलहों व अवैध असलहों की फैक्ट्री की बरामदगी हेतु  पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये थे। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी खागा गयादत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उ0 नि0 राजीव कुमार सिंह थाना खागा जनपद फतेहपुर द्वारा एक टीम गठित कर अपराध एवं अपराधियों विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा था। जिस क्रम में आज दिनांक 04.03.2022 को भोर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना खागा अन्तर्गत संग्रामपुर सानी नहर किनारे लखन सिंह के ट्यूबेल के पूरब बड़कउ बाबा की बाग जंगल के बीच झाड़ियों में लुक छिपकर अवैध असलहे बनाये जा रहे हैं और वहां अवैध असलहों की पूरी फैक्ट्री चल रही है इन असलहों का उपयोग चुनाव में शान्ति व्यवस्था भंग करने के लिए किया जा सकता है।

मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर गठित टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर अभियुक्तगणों को मौक से मय असलहों ( निर्मित / अर्धनिर्मित व से असलहा बनाने के उपकरण ) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गये अभियुक्तगण शातिर किस्म व शातिर मानसिकता के अपराधी है। थाना हाजा पर इनके विरुद्ध कई मुकदमें पंजीकृत हैं । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता 01. महेश उर्फ महेन्द्र उर्फ कुन्नी उम्र 37 वर्ष पुत्र गणेश प्रसाद नि0 ग्राम संग्रामपुर सानो थाना खागा जनपद फतेहपुर। 02. योगेन्द्र उर्फ ननका उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम संग्रामपुर सानी थाना खागा । 03- सुरेन्द्र प्रसाद उर्फ वीरू उम्र 28 वर्ष पुत्र गणेश प्रसाद नि ० ग्राम संग्रामपुर सानी थाना खागा जनपद फतेहपुर। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास 
01. मु0अ0स0  94/2011 धारा 323,504,506 1PC व 3 ( 110 एससी एसटी एक्ट धाना खागा जनपद फतेहपुर।
02 . मु०अ०स 351/2020 धारा 307 1PC थाना खागा जनपद फतेहपुर । 
03. मु0अ0सं0 67/2022 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना खागा जनपद फतेहपुर । 
बरामदगी 01. 01 अदद तमन्चा 315 बोर, 01 अदद तमन्चा 12 बोर, निर्मित/अर्ध निर्मित 04 अदद तमन्चा 315 बोर  
02. 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर, 07 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
03. 03 अदद मिस कारतूस 12 बोर व तमन्चा बनाने के उपकरण 
गिरफ्तारी करने वाली टीम
01. उ0 नि0 राजीव कुमार सिंह प्रभारी थाना कोतवाली खागा 
2. उ0 नि0  प्रवीण कुमार यादव 
03. उ0नि0  राजेन्द्र कुमार यादव 
04. उ0 नि0 प्रवीण कुमार सिंह 
5. हे0 का0 सुरेन्द्र सिंह 
6. हे0 का0भरतलाल 
7. का0 श्यामनन्द सिंह 
08. का0 सुधांशु शुक्ला 
09. का0 राहुल यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ