हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी मय आला कत्ल
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
दिनांक 18.02.2022 को ग्राम बलीपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का एक्सीडेन्ट अवस्था में शव मिला था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 03.03.2022 को अरविन्द पुत्र कुवरलाल निषाद निवासी गोकुलपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर ने उक्त अज्ञात महिला के शव की फोटो व कपड़ों को देखकर मृतक की पहचान अपनी बहन अनीता पुत्री कुवरलाल निषाद निवासी गोकुलपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर के रूप में करते हुए एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि मेरी बहन अनीता ( मृतका ) की हत्या अभिमन्यु उर्फ अजीत पुत्र कामता ठाकुर निवासी गुखराही थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ने की हैं, जिसके सम्बन्ध में थाना गाजीपुर फतेहपुर में मु०अ०सं० 038/2022 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कर विवेचना श्री संगम लाल प्रजापति थानाध्यक्ष गाजीपुर फतेहपुर द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 06.03.2022 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा प्राप्त आदेश निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज फतेहपुर के कुशल पर्यवेक्षण में संगम लाल प्रजापति थानाध्यक्ष गाजीपुर फतेहपुर मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण 1. अभिमन्यु उर्फ अजीत पुत्र कामता ठाकुर निवासी गुखराही थाना तिन्दवारी जनपद बांदा एवं 2. ( प्रकाश में आये ) अमित उर्फ मुखिया पुत्र कामता ठाकुर निवासी गुखराही थाना तिन्दवारी जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा मृतका अनीता पुत्री कुवरलाल निषाद निवासी गोकुलपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया है तथा अभियुक्त अभिमन्यु द्वारा बताया गया कि मेरा व अनीता का मोबाइल फेसबुक के जरिये प्रेम प्रसंग हो गया था, जिसके बाद अनीता मुझपर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिस कारण मैने अपने भाई अमित उर्फ मुखिया से साथ मिलकर बलीपुर मोड से बलीपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर अनीता की हत्या कर शव को छोड़ दिया था । हत्या में प्रयुक्त टैक्टर को बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अभिमन्यु उर्फ अजीत पुत्र कामता ठाकुर निवार्स , गुखराही थाना तिन्दवारी जनपद बांदा
2. अमित उर्फ मुखिया पुत्र कामता ठाकुर निवासी गुखराही थाना तिन्दवारी जनपद बांदा
बरामद आला कत्ल 1. एक अदद टैक्टर ( स्वराज -735 )
गिरफ्तारी टीम -
1. संगम लाल प्रजापति , थानाध्यक्ष गाजीपुर जनपद फतेहपुर
2. उ0नि0 दिनेश कुमार, थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
3. हे०कां० राम आसरे गुप्ता, थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
4. कां० वीरेश कुमार, थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
5. कां० नरेश कुमार, थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
0 टिप्पणियाँ