अनन्ता इवेन्ट का आयोजन, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
अनन्ता इवेन्ट का आयोजन, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न 
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
आज निदेशालय महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत" अनन्ता इवेन्ट का आयोजन कलेक्ट्रेट भवन गांधी सभागार में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में किया गया। 

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, सुश्री निधि बंसल, अपर उप जिलाधिकारी श्रीमती अंजू , प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी श्रीमती प्रीती सिंह, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी कुन्दनराज कपूर, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी  मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी  के० एस० मिश्र, जिला

प्रोवेशन अधिकारी श्री नीरज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ( विकास ) सुश्री शालिनी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रगति मिश्रा, ए० आर० टी० ओ० महिला शक्ति केन्द्र , वन स्टाप सेन्टर व जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । 

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को प्रशस्ति पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। 

जिनका विवरण निम्नवत् है । 1. श्रीमती रेखा रानी (गुलाबी महिला स्वयं सहायता समूह - मशरूम खेती) 2. श्रीमती हाजरा बेगम (प्रतिमा महिला स्वयं सहायता समूह मुर्गी पालन) 3. श्रीमती निशा सिंह (रोशनी स्वयं सहायता समूह विद्युत सखी) 4. श्रीमती तिजिया देवी (रोजा महिला स्वयं सहायता समूह बी ० सी ० सखी) 5. कु० सोनी देवी 
(दिव्यांग, सहज जन सेवा केन्द्र एवं बी० सी० सखी) 6. श्रीमती मालविका सिंह ( मां गायत्री फूड प्रोडक्ट ) 7. डा० माधुरी साहू (ब्यूटी पार्लर) 8. श्रीमती रेनू देवी (प्रगतिशील महिला कृषक) 9. श्रीमती माधुरी देवी (प्रगतिशील महिला कृषक जैविक विधि से कृषि) 10. कु० ग्रीशा देवी एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी (ई - रिक्शा लाइसेंस) व जनपद में मिशन शक्ति / विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम करने वाली 14 महिलाओं यथा कान्ती कुमार, खुशबू, आरती यादव, अनीता, सुनीता पाण्डेय, यशोदा, रश्मी, बीनू, अनीता मिश्रा, संजू मागौर, मिनाक्षी, संगीता द्विवेदी, निधी शुक्ला, नमिता सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदया द्वारा उपस्थित महिलाओं से अपेक्षा की गयी कि दिन - प्रतिदिन इसी प्रकार वह आसमान की ऊचाईयों की प्रगति की तरफ आगे बढ़े। महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के तहत आगे बढ़ाने का हौसला बढ़ाना चाहिए। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए बताया गया कि वर्तमान में किसी भी महिला को अशिक्षित नहीं रहना चाहिए बल्कि शिक्षण क्षेत्र में भी बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए तथा अपने अधिकारों को प्राप्त करते हुए सजग रहना चाहिए । तभी हमारी समाज की और महिलाओं का प्रेरणा मिल सकेगी और वह भी समाज के साथ चलना सीखेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ