निर्मला देशपांडे की जयंती बाहपुर में मनी

सियासत पर नजर, फतेहपुर
निर्मला देशपांडे की जयंती बाहपुर में मनी
(ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
आज नवभारत पब्लिक स्कूल, ग्राम रहमान नगर परिसर बाहपुर में स्वर्गीय निर्मला देशपांडे की 94वी जयंती मनाई गई। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभूति कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय निर्मला देशपांडे जगत दीदी थी और उन्होंने आजीवन गांधी और विनोबा भावे जी के आदर्शो पर चल कर सत्य और अहिंसा का काम किया। 

अखिल भारत रचानात्मक समाज के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हबीबुल रहमान सनी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच हजार शान्ति सैनिक बनाने का कार्य हमारी इकाई द्वारा किया जायेगा।
डॉक्टर सुधीर मंडल जी ने गांधी और विनोबा जी के संदेश को जन जन तक पहुंचने का आवाहन किया।रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय महासचिव ने रेहाना रहमान औरदीदी से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। 

भाई रामचंद्र ने रचानात्मक समाज को पूरे विश्व में फैलाने का आवाहन किया। 
कार्यक्रम में मानव सेवा शिक्षा समिति की विनीता पांडे, बागपत जिले से आए देवेन्द्र धामा, अवधेश शर्मा एडवोकेट, अखिलेश श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ पाशा, अरविंद आर्य, शीबा परवीन, जफर मसूद, सुधीर, अशोक कुमार शर्मा, मुजफ्फर आलम, पुनीत जैन, अमर सिंह सैनी आदि ने विचार व्यक्त किये। 

डॉक्टर निर्मला देशपांडे गांधी वादी समाजसेविका थी और उन्हें पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह राज्य सभा सांसद भी रही हैं। 
कार्यक्रम का संचालन और आभार अतिकूर रहमान ने किया। अमन शर्मा, महेंद्र, कंचन आदि ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ