सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद खुले रहेंगे बिजली के बिल जमा काउंटर

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद खुले रहेंगे बिजली के बिल जमा काउंटर 
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936 330 179) (हर खबर पर हमारी पकड़) 
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार द्वारा गत दिनांक 23 नवंबर को जारी एक आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में चल रही एक मुक्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू है और इस योजना को व उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए पावर कॉरपोरेशन द्वारा दिनांक 24 नवम्बर व 27 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद उपरोक्त दिनों में वितरण निगमों के समस्त राजस्व संग्रह केंद्रों के साथ-साथ समस्त अधिशासी अभियंता (वितरण) एवं उपखंड अधिकारियों के कार्यालय एवं बिल जमा करने के काउंटर खुले रहेंगे। 

उपखंड अधिकारी सदर विद्युत वितरण उपखंड (प्रथम) एम एम सिद्दीकी ने हमारे संवाददाता से बातचीत में बताया कि फतेहपुर में भी उक्त आदेश के अनुक्रम में सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों के भुगतान में अधिक से अधिक छूट उपलब्ध हो सके, इस हेतु बिल जमा काउंटर 24 व 27 नवंबर को खुले रहने की घोषणा की गई है और उन्होंने  उपभोक्ताओं से शासन द्वारा दी जा रही छूट का शत प्रतिशत लाभ उठाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ