प्रांतीय अधिवेशन में फतेहपुर के दिव्यांग मित्र भी करेंगे सहभाग

सियासत पर नजर, फतेहपुर
प्रांतीय अधिवेशन में फतेहपुर के दिव्यांग मित्र भी करेंगे सहभाग
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
दिव्यांगजनों की सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य करने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन, "समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल" (सक्षम) की जिला इकाई की एक अति आवश्यक बैठक आज स्थानीय चंदियाना मोहल्ले में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय आगामी 3 दिसंबर को होने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए सेवा संबंधी कार्यों को प्रगति देना है व विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करना है।

सक्षम कानपुर प्रांत का वार्षिक अधिवेशन आगामी दिनांक 3 दिसंबर 2023 को झांसी जनपद में होने की सूचना प्राप्त हुई है और प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कानपुर प्रांत के सभी जिलों को अपने-अपने जिलों में दिव्यांग दिवस का कार्यक्रम न मना कर, झांसी जनपद में एकत्रीकरण करना है तथा वहीं पर विश्व दिव्यांग दिवस तथा अपना प्रांतीय अधिवेशन का कार्यक्रम संपन्न होना है।
इस सूचना को दृष्टिगत रखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जनपद फतेहपुर से 11 लोगों की टीम झांसी के लिए आगामी 2 दिसम्बर को वाया बांदा, झांसी के लिए प्रस्थान करेगी और झांसी में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता ने की तथा संचालन जिला संयोजक/सदस्य कार्यसमिति कानपुर प्रांत पियूष द्विवेदी ने किया।

बैठक में सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, महेश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, रणविजय सिंह चौहान कार्यालय प्रभारी, डॉक्टर नवनीत श्रीवास्तव, सुनील वर्मा एडवोकेट, राजेश गुप्ता, रामविलास शुक्ला ने विचार विमर्श में योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ