सियासत पर नजर, फतेहपुर
एकमुश्त समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विद्युत विभाग ने कसी कमर
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकालेंगे जागरूकता रैली
सरकार द्वारा जनता को विद्युत बिलों के समाधान हेतु संपूर्ण उत्तर प्रदेश में गत आठ नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक एक मुक्त समाधान योजना ओटीएस लागू की गई है।
जिसमें पहले आओ, ज्यादा लाभ पाओ, के साथ किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को अधिभार/ सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट दी गई है तथा उपभोक्ताओं को बिजली के बाकी बिलों की रकम को 12 किस्तों में भरने की व्यवस्था भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बिजली चोरी या अन्य आपराधिक मामलों में कुल देय रकम पर 65 प्रतिशत की छूट देते हुए ओटीएस में जुड़ने पर सभी एफ आई आर निरस्त करने का आदेश भी दिया गया है।
शहर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु व्यापक प्रचार प्रचार कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 17 नवंबर को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उपखंड अधिकारी सदर एम एम सिद्दीकी ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि दिनांक 17 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से हरिहरगंज पावर हाउस से जागरूकता रैली प्रारंभ होकर वर्मा तिराहा, चौक चौराहा, बाकरगंज, सदर अस्पताल, डाक बंगला, वीआईपी रोड ताम्बेश्वर, बुलेट चौराहा होते हुए आबूनगर उप केंद्र पर समाप्त होगी। इसमें शहर के सभी उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता व लाइन स्टाफ सहित लगभग एक सैकड़ा कर्मचारियों के माध्यम से सरकार की एक मुफ्त समाधान योजना का पर प्रचार प्रसार किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ