सियासत पर नजर, फतेहपुर
एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस की प्रथम अवधि हुई समाप्त
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
अब 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक द्वितीय अवधि में बकायेदार उपभोक्ताओं को मिलेगी 10% कम छूट
उपखंड प्रथम में ओटीएस में पात्र 25% बकायेदार उपभोक्ताओं ने जमा किये बिल
उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना की आज प्रथम अवधि समाप्त हो गयी है। अब 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बकायेदार उपभोक्ताओं को ब्याज में 10% कम लाभ मिलेगा।
उपखंड अधिकारी प्रथम की विद्युत उपभोक्ताओं से अपील:
अपना बिल प्रतिमाह नियमित रूप से जमा करें, सरकार सिर्फ ब्याज में छूट देती है ना कि बिल में। जो भी बकायेदार उपभोक्ता रह गए है वह 15 दिसंबर तक ओटीएस का लाभ ले सकते है। किसी की बिल संबंधी समस्या है तो प्रार्थना पत्र मय अवर अभियंता की रिपोर्ट एवं मीटर सीलिंग प्रमाण पत्र सहित उपखंड कार्यालय में दें।


0 टिप्पणियाँ