ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलिटेशन सेन्टर खुले, हज यात्रियों को मिली सुविधा

सियासत पर नजर, फतेहपुर
ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलिटेशन सेन्टर खुले, हज यात्रियों को मिली सुविधा
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के पत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हज यात्रा 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 4 दिसंबर से  20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल ऐप हज सुविधा पर भरा जा सकेगा।

फतेहपुर जनपद में स्थानीय स्तर पर इच्छुक व्यक्तियों को शासन द्वारा अनुदानित दो मदरसो पर हज आवेदन की सुविधा, हज ई-  सुविधा केंद्र/हज फैसिलीटेशन सेंटर खोले गए हैं। 
जहां पर हज यात्रियों के आवेदन ऑनलाइन करने और उनके प्रपत्रों को अपलोड कर जाने की व्यवस्था की गई है।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हज आवेदन के सुविधा केंद्र स्थापित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिनमें मदरसा शमशुल उलूम, सनगांव फतेहपुर में उबैदुर्रहमान (प्रधानाचार्य ) जिनका मोबाइल नंबर 979321 7681 तथा मदरसा मदीनतुल उलूम, हथगांव फतेहपुर, में मोहम्मद आसिम (प्रधानाचार्य) जिनका 98890 61602 को इस कार्य हेतु नामित किया गया है और उनको निर्देशित किया गया है कि अपने यहां मदरसे में हज सुविधा केंद्र/पब्लिक फैसिलीटेशन सेंटर स्थापित करते हुए जनपद के इच्छुक हज  यात्रियों को आवेदन की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करें और प्रचार-प्रसार तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रत्येक दिवस की प्रगति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ