विद्युत आपूर्ति स्थगित रहेगी: उपखंड अधिकारी सदर

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
विद्युत आपूर्ति स्थगित रहेगी: उपखंड अधिकारी सदर 
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
विद्युत वितरण खंड फतेहपुर के उपखंड प्रथम सदर के एस डी ओ मोहम्मद मुजफ्फर सिद्दीकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, " सभी सम्मानित  उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि बुलेट चौराहे पर 11 केवी पटेल नगर एवं 11 केवी आवास विकास फीडर को अलग करने एवं एलटी कंडक्टर को एबी कंडक्टर से बदलने हेतु दिनांक 23.12.2023 दिन शनिवार एवं दिनाँक 24.12.2023 दिन रविवार को 33/11 केवी उपकेंद्र आबूनगर से निर्गत 11 केवी पटेल नगर फीडर, 11 केवी आवास विकास फीडर एवं इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युतापूर्ति प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 04 बजे तक बाधित रहेगी।

राष्ट्रहित में बिजली बचाने के अनुरोध के साथ ही होने वाली असुविधा के लिए अग्रिम खेद भी व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ