विद्युत विभाग आपके द्वार अभियान के तहत फ़तेहपुर में पहली बार उपभोक्ताओं के घर बैठे हो रहे बिल ठीक

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
विद्युत विभाग आपके द्वार अभियान के तहत फ़तेहपुर में पहली बार उपभोक्ताओं के घर बैठे हो रहे बिल ठीक
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
विद्युत विभाग आपके द्वार अभियान के तहत 421 उपभोक्ताओं के बिल किये गए ठीक
फ़तेहपुर शहर के उपभोक्ताओं में खुशी की लहर:
ख़राब बिलों के लिए अब नहीं लगाने पड़ते बिजली विभाग के चक्कर:

सुपरवाइज़ बिलिंग के माध्यम से एक एक उपभोक्ता के परिसर पर लाइनमैन को भेजकर खराब बिल एवं खराब मीटर से संबंधित समस्याओं को नोट कर अवर अभियंता के माध्यम से उपखंड कार्यालय में विद्युत विभाग आपके द्वार अभियान के अंतर्गत 421 खराब बिलों को ठीक किया गया एवं खराब मीटर को बदलवाने हेतु इंडेंट मीटर विभाग को प्रेषित किया गया।
फ़तेहपुर के इतिहास में पहली बार बिजली विभाग में इतनी तेजी से काम हो रहा है। ऊर्जा मंत्री के सपने को पूर्ण रूप से साकार करने का संकल्प लेकर उपखंड अधिकारी प्रथम गुणवत्तापूर्ण बिलिंग पर पूरा ध्यान लगाएं हुए है। खराब बिलों को तत्परता से सुधारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एकमुश्त समाधान योजना को प्रत्येक बकायेदार उपभोक्ता को लाभ दिलवाने के उद्देश्य से सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को बार बार फ़ोन कॉलिंग, डोर नोकिंग कराई जा रही है, उसके बाद भी बिल जमा न करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओ के संयोजन विच्छेदन कर ओटीएस में पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। ताकि सभी बकायेदार उपभोक्ता लाभान्वित हो सके। उपखंड अधिकारी प्रथम की सभी प्रिय एवं सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील:
सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना बिल ओटीएस योजना में ब्याज माफी के साथ जमा करें, यदि आपके आस पड़ोस में कोई बकायेदार उपभोक्ता है, तो योजना से अवगत कराएं। यदि आपको बिजली से संबंधित कोई समस्या या सुझाव है तो सुपरवाइज़ बिलिंग के दौरान नियुक्त कार्मिक को प्रार्थना पत्र/सुझाव पत्र दे सकते है। आप सभी के अच्छे सुझाव से फ़तेहपुर शहर में बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने में मुझे भी बेहद खुशी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ