सियासत पर नजर, फतेहपुर
निर्माणाधीन पुल (पुलिया) ने लिया एक जान
(संवाददाता, जोनिहां)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जोनिहां नहर में कल रात 8से 9 बजे के लगभग गिरा एक बुजुर्ग।
बुजुर्ग की पहचान जगदीश उर्फ ननकौनी उम्र 62 निवासी शहजादीपुर के रूप में हुई है।
वही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने की शिनाख्त।
कोतवाली बिंदकी के ग्राम शहजादीपुर निवासी जगदीश सिंह चंदेल उम्र लगभग 63 वर्ष गत बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:00 बजे घर से निकला। देर रात तक जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने खोजबीन की।
गांव वालों का आरोप है पुलिया ना बने बनाने से अधेड़ की मौत हुई है, चौकी इंचार्ज जोनिहां रविकांत ने मौके पर पहुंचकर नहर के पानी से शव को बाहर निकलवाया तथा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।


0 टिप्पणियाँ