सियासत पर नजर, फतेहपुर
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हिन्दू महासभा ने की बैठक
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर! आज दिनांक 17 जनवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा एवं हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक मुख्य ट्रस्टी प्रदेश महामंत्री की अध्यक्षता में पटेल नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर अयोध्या में संपन्न हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में तैयारी हेतु संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जनवरी को श्री हनुमान मंदिर तथा पूरा पटेल नगर चौराहा में भव्य सजावट के साथ-साथ भागवत आचार्य सुरेश त्रिपाठी जी के द्वारा भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान भजन कीर्तन तथा सुंदरकांड पाठ, व आम जनमानस को देसी घी की पुड़ी, हलवा का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 से प्रारंभ होकर शाम तक चलता रहेगा।
कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पांच शताब्दी की, चिर अभिलाषा की पूर्णता और सनातन समाज के परमानंद के नवीन युग का सूत्रपात है जिसे हम सबको एक सूत्र में बनकर बिना किसी राग द्वेष के, पार्टी संगठन से इतर प्रसन्नता के साथ मनाना चाहिए।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, श्रवण कुमार, डॉ प्रमोद पांडे, शशिकांत मिश्रा, गोरेलाल दीक्षित, मंदिर पुजारी अनिल शुक्ला, आचार्य विजय त्रिपाठी, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, रंजना सिंह नीलम यादव सरल सिंह, पूनम राय आदि लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ