सक्षम दिव्यांग-सशक्त राष्ट्र: कमला कान्त पाण्डेय

सियासत पर नजर, फतेहपुर
सक्षम दिव्यांग-सशक्त राष्ट्र: कमला कान्त पाण्डेय
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के राष्ट्रीय महासचिव मा0 कमला कान्त पाण्डेय जी का मार्गदर्शन एवं सानिध्य आज फतेहपुर के दायित्वधारी कार्यकर्ता बन्धुओं को प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय महासचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांग ता के क्षेत्र में अभी बहुत कार्य बाकी है, सक्षम के कार्यकर्ता सम्पूर्ण देश में इस दिशा में पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं। फतेहपुर के कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनपद इस दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका में हैं और अधिक कार्य की आवश्यकता है। दिव्यांगजन सशक्त होंगे तभी राष्ट्र सम्पन्न होगा।

मा0 राष्ट्रीय महासचिव आज कानपुर प्रांत की बैठक हेतु प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे, फतेहपुर के कार्यकर्ताओं के निवेदन पर 1 घंटे का प्रवास फतेहपुर जनपद में हुआ और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और जरूरी सुझाव प्राप्त हुए।

जिला उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी महेश कुमार त्रिपाठी के साथ पियूष द्विवेदी सदस्य प्रांत कार्यसमिति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ