फतेहपुर का मौसम दिनांक 03 फरवरी से 07 फरवरी 2024

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 03 फरवरी, 2024 से 7 फरवरी, 2024 तक )
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 5 दिनों में फतेहपुर जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना रहेगी। इससे दिनांक 4 से 6 के बीच में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। अधिकतम तापमान 24.0 से 26.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 8.0 से 12.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। हवा की दिशा अधिकतर उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी होगी और हवा की गति सामान्य बने रहने की संभावना हैं।

किसानों को सलाह है कि फसलों में दवा के छिड़काव और खेतों में सिंचाई का कार्य स्थगित रखें। खेतों में कटी हुई फसल को सुरक्षित कर लें। लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और जितना संभव हो सके घर के अंदर रहना चाहिए, ठंडी हवाओं से बचने के लिए जितना संभव हो उतना कम यात्रा करनी चाहिए और रात में जानवरों के ऊपर जूट की बोरियां डालनी चाहिए और रात में जानवरों को खुले स्थानों पर नहीं बांधना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ