सियासत पर नजर, फतेहपुर
मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 28 फ़रवरी, 2024 से 03 मार्च, 2024 तक)
:वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 5 दिनों में फतेहपुर जिले में दिनांक 28 फरवरी से 01 मार्च के बीच में मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन दिनांक 02 से 03 मार्च के बीच में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना रहेगी। जिससे मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टि की भी संभावना रहेंगी। अधिकतम तापमान 29.0 से 33.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा।
जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 से 15.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। हवा की दिशा अधिकतर उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी होगी और हवा की गति सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना हैं।

0 टिप्पणियाँ