सियासत पर नजर, फतेहपुर
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर। विद्युत वितरण खंड के उपखण्ड सदर फतेहपुर के उपखंड अधिकारी एम एम सिद्दीकी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत पटेल नगर फीडर के सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 11 केवी पटेल नगर फीडर पर एलटी कंडक्टर को एबी कंडक्टर से बदलने एवं 11 केवी कंडक्टर को बदलने हेतु दिनांक 26.02.2024 दिन सोमवार से 29.02.2024 तक 33/11 केवी उपकेंद्र आबूनगर से निर्गत 11 केवी पटेल नगर फीडर एवं इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युतापूर्ति प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 05 बजे तक बाधित रहेगी।
असुविधा के लिए खेद है।
: उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड प्रथम सदर फ़तेहपुर

0 टिप्पणियाँ