पुलिस अधीक्षक ने तबादला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

सियासत पर नजर, फतेहपुर
पुलिस अधीक्षक ने तबादला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
कानून व्यवस्था में फेल कई थानेदारों की गई कुर्सी, फतेहपुर में एसपी ने चलाऐ तबादला एक्सप्रेस, सदर कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर को मीडिया सेल भेजा

फतेहपुर में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने में कई थानेदार फेल नजर आए। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने कई थाना प्रभारी और कोतवाली प्रभारियों को पद से हटाते हुए नए लोगों को थाना की जिम्मेदारी दी है।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने कानून व्यवस्था में फेल सदर कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को कोतवाली से हटाते हुए मीडिया सेल प्रभारी बनाया है। बिंदकी कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को हटाते हुए अपराध शाखा विवेचना सेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि संजय कुमार पांडेय को थाना कल्यानपुर से प्रभारी निरीक्षक बिंदकी, सुनील कुमार सिंह प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक किशनपुर, राम केवल पटेल को प्रभारी यूपी 112 से हुसैनगज थाना प्रभारी, राजेन्द्र सिंह को हुसैनगंज से सदर कोतवाली प्रभारी बनाया है। किशनपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश शाही को हटाते हुए वाचक पुलिस अधीक्षक, ज्ञान सिंह को अपराध शाखा विवेचन सेल से प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है।आपको बता दें कि शहर क्षेत्र में लगातार क्राइम बढ़ाने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस अधीक्षक के नजर में चढ़ गए थे। जिस पर यह फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक की नजर में अब हाइवे के थाने हैं। यहां गोवंशों से लदी गाड़ियों को निकालने की जानकारी पर और भी थाना प्रभारी हटाए जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ