ससुर ने बहू से संबंध बनाने का किया प्रयाश : बहू का नहाते समय बना लिया वीडियो,पति बोला- जैसा अब्बा कहते हैं वही करो!



उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले मे रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है जहाँ पौत्र की चाहत में ससुर ने बहू के सामने संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। ना-नुकुर करने पर धमकी दी कि उसने नहाते समय वीडियो बना लिया है विरोध किया तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। नाराज पत्नी ने पति से मोबाइल पर बात की तो वह बोला की जैसा अब्बा कहते हैं वही करो। पत्नी के मना करने पर पति ने मोबाइल पर ही तीन तलाक बोल दिया।



फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल मे गलत व्यवहार कर दहेज की मांग की जाती रही । शादी के कुछ दिन बाद पति कमाने के लिए विदेश चले गए। पति के विदेश जाने के बाद ससुर के द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया जाता रहा।एक दिन ससुर ने उसे कमरे में पकड़ लिया और कुंडी बंद कर दी। कहाकि तुम्हारे दो बेटियां हैं, अब पौत्र की चाहत है। पौत्र होगा तो वंश चलेगा इसलिए मेरे साथ संबंध बनाओ।

विरोध करने पर धमकी दी कि नहाते समय वीडियो बना लिया है जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करके बदनाम कर देगा। इसके बाद ससुर की बातों पर पति ने भी मुहर लगा दी और न करने पर तीन तलाक बोल दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति पर तीन तलाक का मुकदमा भी किया गया है।



SPN NEWS ( सियासत पर नज़र )

 संवाददाता फतेहपुर - यश द्विवेदी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ