सियासत पर नजर, फतेहपुर
प्रतिमाह बिल भुगतान कराने हेतु विद्युत विभाग चलाएगा अभियान
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
उपखंड प्रथम (आबूनगर, मुराइनटोला, हरिहरगंज उपकेंद्र) के अंतर्गत प्रतिमाह जमा करने वाले उपभोक्ता 55 प्रतिशत हैं तथा विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत प्रतिमाह जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 19 प्रतिशत है।
उपखंड प्रथम का प्रगामी टर्न अप 91 प्रतिशत है तथा खंड प्रथम का प्रगामी टर्न अप 45 प्रतिशत है।
क्या होता है टर्न अप और प्रगामी टर्न अप?
टर्न अप का मतलब जैसे 100 उपभोक्ता है और 55 उपभोक्ताओं ने पिछले माह बिल जमा किया तो टर्न अप 55 प्रतिशत कहलायेगा।
प्रगामी टर्न अप का मतलब है जैसे 100 उपभोक्ता है और अप्रैल माह से लेकर अभी तक (किसी भी माह में) 90 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया तो प्रगामी टर्न अप 90 प्रतिशत कहलाएगा।
उपखंड प्रथम के अंतर्गत टर्न अप और प्रगामी टर्नअप के बीच 91 प्रतिशत - 45 प्रतिशत = 46 प्रतिशत उपभोक्ता बिल तो जमा करते है पर प्रतिमाह जमा नहीं करते है जिस कारण उन्हें अगले माह या 2-4 महीने का इकट्ठा मय ब्याज के बिल जमा करना पड़ता है।
उपखंड अधिकारी प्रथम की समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील:
अपना बिल प्रतिमाह समय से ऑनलाइन/कैश काउंटर पर due डेट से पहले जमा करें। ताकि आपको कुछ छूट का लाभ मिल जाये। जो उपभोक्ता 2-4 महीने में बिल जमा करते है उनसे अपील है कि 2-3 महीने के बकाया होने पर बकायेदार सूची में नाम आने पर लाइनमैन का कनेक्शन काटने के लिए बार बार दरवाज़े पर आना न ही आपको शोभा देता है और न ही हमें। कई बार आपके पड़ोसी या रिश्तेदार का बकाए पर कनेक्शन काटने के लिए पूरा फीडर बंद कराना पड़ता है। जिससे आपके पड़ोसी या रिश्तेदार की वजह से आपको भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पाती है। आइये हम सभी मिलकर इस माह निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए बिल बनने के दिवस या अगले दिवस स्वयं बिल जमा करने के उपरांत अपने पड़ोसी रिश्तेदार को भी बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें ताकि उनकी वजह से आपको भी बार बार बिजली कटने जैसी समस्या से परेशान न होना पड़े।

2 टिप्पणियाँ
कृपया हर महीने मीटर रीडिंग करवा में तभी प्रति महीने बिल जमा होने की संभावना होगी
जवाब देंहटाएंमीटर रीडर घर बैठे ही मीटर रीडिंग करके बिल भिजवा रहे हैं जो कि वर्तमान रेटिंग से अधिक होता है ऐसे में मासिक बिल जमा करना कठिन हो रहा है कृपया सुधार करो में
जवाब देंहटाएं