सक्षम ने मनाया होली मिलन एवं मतदाता जागरूकता समारोह

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
सक्षम ने मनाया होली मिलन एवं मतदाता जागरूकता समारोह
(ब्यूरो चीफ, फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा आज स्थानीय सत्संग भवन, आबूनगर में होली मिलन समारोह एवं मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

"सक्षम" जोकि विश्व स्तर पर दिव्यांगों की सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य करने वाला अग्रणी समाजसेवी संगठन है, के कार्यकर्ता बंधुओं एवं पदाधिकारियों ने आज उपस्थित दिव्यांग एवं सकलांग, सनातन समाज के बीच होली मिलन के साथ-साथ देश में चल रहे लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान कार्यक्रम में जनमानस को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।

पहले मतदान फिर जलपान, एक वोट राष्ट्र के नाम, जाके प्रिय न राम वैदेही ताको वोट कदापि ना देही, जैसे स्लोगन लगे बैनरों के माध्यम से मतदाताओं के बीच जागरण फैलाने एवं शत प्रतिशत मतदान करने व कराने के प्रति सभी को जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, धीरेंद्र गुप्ता, सीताराम सिंह चौहान, रणविजय सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, महेश त्रिपाठी, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, डॉक्टर विनय अरोड़ा, कमल रस्तोगी, राजन गुप्ता, दीपक सिंह, सुनील वर्मा, रमाशंकर रस्तोगी, सहित एक सैकड़ा से अधिक सनातनी समाज के समुदाय ने प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम के अंत में सक्षम के प्रांतीय सदस्य पियूष द्विवेदी ने सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया और शत प्रतिशत मतदान के लिए  शपथ दिलाई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ