सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम का होली मिलन 28 को
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जनपद इकाई फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सायंकाल 3:00 बजे उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान के आवास मोहल्ला चंदियाना में सम्पन्न हुई।
जिसमें मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह ज्ञानेन्द्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में अन्य विषयों के अलावा दिव्यांग जनों को मतदान में होने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण पर चर्चा की गई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग एवं अशक्तजनों को मतदान हेतु उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार ज्ञानेन्द्र जी द्वारा जानकारी दी गई और तय किया गया सकलांग एवं दिव्यांग सभी तरह के भारतीय नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए और मतदान का प्रतिशत, शत प्रतिशत हो जाए ऐसा प्रयास सभी को करना है।
संगठन की ओर से आगामी दिनांक 28 मार्च को स्थानीय सत्संग भवन आबूनगर फतेहपुर में होली मिलन समारोह का भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग एवं सकलांग जनों को आमंत्रित भी किया जा रहा है। सभी दिव्यांग मित्र एवं दायित्व धारी कार्यकर्ताओं से उपरोक्त होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भागीदारी करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
आज की बैठक में सीताराम सिंह चौहान, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, रणविजय सिंह, स्वदेश पुरवार, दीपक सिंह, सितांशु, मोहित कुमार बाजपेई, डां नवनीत कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, समीर मिश्र, कमलेश सिंह, अजीत सिंह, डॉ राज कुमार प्रजापति, अवधेश सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, डॉ विनय कुमार अरोड़ा, प्रदीप श्रीवास्तव ज्योतिषाचार्य, सुनील वर्मा एडवोकेट, कृष्णचंद्र, सुरेन्द्र जायसवाल, रामविलास शुक्ल, डॉक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी, रामनरेश वर्मा एडवोकेट, अमित श्रीवास्तव एडवोकेट, सन्तोष सिंह चौहान इत्यादि दिव्यांग मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त ने की तथा संचालन प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी ने किया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ