फतेहपुर का मौसम दिनांक 15 मई से 19 मई 2024

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
                ‌‌                  (हर खबर पर हमारी पकड़)
मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 15 मई, 2024 से 19 मई, 2024 तक)
वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 5 दिनों में फतेहपुर जिले में  हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना रहेगी। लेकिन इसके कारण वर्षा की संभावना नहीं  रहेंगी परंतु लू चलने की संभावना रहेंगी। अधिकतम तापमान 41.0 से 45.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 से 29.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। हवा की दिशा अधिकतर उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होगी और हवा की गति सामान्य से तेज बने रहने की संभावना हैं।

किसानों को सलाह दी जाती है कि लू और गर्म हवा से बचने के लिए दोपहर के समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। खेतों में खड़ी फसलों में उचित नमी बनाकर रखें। सिंचाई का कार्य शाम के समय जब हवा ठंडी हो जाए तब करें। पशुओं को सुबह शाम नहलाए और उन्हे छायादार स्थान पर रखें।कीटनाशकों और शाकनाशी रसायनों का उपयोग करते समय, उपकरण को केवल साफ पानी से अलग से धोएं। हवा की विपरीत दिशा में खड़े होकर स्प्रे करें। यदि संभव हो तो छिड़काव शाम के समय करना चाहिए। छिड़काव के बाद खाने या कपड़े धोने से पहले हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से अच्छी तरह धोना चाहिए।
घर से बाहर निकलते समय अपने सर को छाता, टोपी या सूती कपडे से ढके। पानी या तरल पधार्थ का सेवन ज़्यादा से ज़्यादा करें।
पशुपालन:
• वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए किसान अपने पशुओं को रात के समय खुले में बांधें। दिन के दौरान उन्हें छायादार जगह पर बांध दें। इन्हें पेड़ों के नीचे बांधने से बचें क्योंकि इस सप्ताह तेज हवाओं के कारण टहनियाँ और पेड़ गिरने का खतरा अधिक है। खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए पशुओं को टीका लगवाने की सलाह दी जाती है। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में अनाज के साथ-साथ हरा एवं सूखा चारा भी उपलब्ध करायें। सुनिश्चित करें कि जानवरों को दिन में कम से कम 3-4 बार साफ और ताजा पानी मिले। गर्भवती पशुओं को ढलान वाले क्षेत्रों में बांधने से बचें। पशुओं के पेट में कीड़ों की रोकथाम के लिए कृमिनाशक दवा देने का सर्वोत्तम समय अनुशंसित है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ