अन्तर्जनपदीय चोर मोबाइलों एवं गांजा के साथ गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

अन्तर्जनपदीय चोर मोबाइलों एवं गांजा के साथ गिरफ्तार 

फतेहपुर! थाना ललौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना स्थानीय पर पंजीकृत दुकान से मोबाइल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए, अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से माल मशरूका 23 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन, नाजायज गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद सब्बल बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरण: 

दिनांक 06.02.2024 को वादी मो० अरमान पुत्र अनवर अली नि० शांती नगर बहुआ कस्बा बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर ने थाने में आकर सूचना दिया कि बीती रात में मेरे मोबाईल की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा दिवाल तोड़ कर 42 एंड्रॉइड मोबाइल चोरी कर लिये है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा मु0अ0सं0 20/2024 धारा 357/380 पंजीकृत कर विवेचना उ0 नि0 सुमित नारायण तिवारी द्वारा की जा रही थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फोटो को पम्पलेट छपवाकर एवं आस पास के लोगो को फुटेज दिखाकर शिनाख्त की गई तो अभियुक्त का नाम छत्रपाल उर्फ बटेरा पुत्र स्व0 जुगराज केवट निवासी जरौली थाना असोथर जनपद फतेहपुर प्रकाश में आया जिसको आज थाना ललौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।


कब्जे से 23 एंड्रॉयड फोन, 2 किलो गांजा, 1 सिब्बल व 3700 रुपए हुए बरामद

कब्जे से चोरी के 23 अदद फोन, एक अदद सब्बल, 3700 रूपये नगद तथा 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अपराध धारा 411/413 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को न्यायलय किया गया रवाना।


गिरफ्तारी का स्थान दिनांक एवं समय: 

कंजरनडेरा मोड़ बहदग्राम बहुआ, 30.05.2024, समय 02.50 पूर्वाह्न

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः

1. छत्रपाल उर्फ बटेरा पुत्र स्व० जुगराज केवट निवासी जरौली थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 60 वर्ष।

बरामदगी का विवरण:

1. 23 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन, 2. एक अदद सब्बल, 3. 02 किलो नाजायज गांजा, 4. 3700 रूपये नगद

मुख्य बिन्दु:

1. गिरफ्तार अभियुक्त छत्रपाल उर्फ बटेरा अंतर्जनदपीय शातिर चोर है। इसके विरुद्ध जनपद सहित अन्य जनपदों को मिलाकर डेढ दर्जन मुकदमें दर्ज है।


पराधिक इतिहास अभियुक्त अभियुक्त छत्रपाल उर्फ बटेरा:

01. मु0अ0सं0 41/2002 धारा 147/148/149/307 भा0द0वि0, थाना-मरका, जनपद बांदा
02. मु0अ0सं0 42/1999 धारा 25 आयुध अधि0, थाना-असोथर जनपद फतेहपुर
03. मु0अ0सं0 34/1988 धारा 457/380 भा0द0वि0, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर
04. मु0अ0सं0 343/2017 धारा 380/411 भा0द0वि0, थाना- चिल्ला, जनपद बांदा
05. मु0अ0सं0 42/2002 धारा 457/380 भा0द0वि0, थाना चिल्ला, जनपद बांदा
06. मु0अ0सं0 43/1989, धारा 457/480/411 भा0 द0वि0, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर
07. मु0अ0सं0 73/2012 धारा 457/380/411 भा0 द0 वि0, थाना-अतर्रा, जनपद बांदा
08. मु0अ0सं0 93/2000 धारा 18/20 एनडीपीएस, थाना असोथर, जन्पद फतेहपुर 
09. मु0अ0सं0 10/2002 धारा 147/148/149/ 307/302 भा0द0वि0, थाना- मरका जनपद बांदा
10. मु0अ0सं0 125/1989 धारा 25 आयुध अधि०, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर 
11. मु0अ0सं0 126/2004 धारा 326/304 भा0 द0 वि0, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर
12. मु0अ0सं0 13/1999 धारा 457/380 भा0 द0 वि0, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर
13 . मु0अ0सं0 434/2017 धारा 380/411 भा0 द0 वि0, थाना-असोथर, जनपद फतेहपुर
14. मु0अ0सं0 179/2018 धारा 457/380 भा0 द0 वि0, थाना-बिसण्डा जनपद बांदा
15. मु0अ0सं0 20/2024 धारा 380/457/411/413 भा0द0वि0 व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ललौली, जनपद फतेहपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम के अधिकारी व कर्मचारीगण के नाम :

1. प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय थाना ललौली मय टीम


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ