सक्षम ने मनाई, महाकवि की जयंती

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
                        ‌           (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम ने मनाई, महाकवि की जयंती

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा अपने ब्रांड एंबेसडर महाकवि सूरदास जी की जयंती के अवसर पर  स्थानीय चंदियाना मुहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




जिसमें कानपुर प्रान्त के कार्यसमिति  सदस्य पियूष द्विवेदी ने महाकवि सूरदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकवि के चित्र पर जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

जिला उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सूरदास जी के भक्ति भाव से जन समुदाय को परिचित कराया।



इस अवसर पर  कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने दिव्यांग बच्चों के शिक्षण एवं सम्पूर्ण विकास हेतु कार्य करने तथा वयस्क दिव्यांग जनों की सेवा एवं स्वावलंबन योजना पर प्रकाश डाला।







इस अवसर पर सर्वसम्मति से आगामी 15 मई को मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सक्षम कार्यकर्ताओं द्वारा एक रैली के आयोजन का संकल्प लिया गया।

बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि अस्थि बाधित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ नवनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सक्षम कार्यकर्ता आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन पर होने वाले मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 15 मई को सायं 05 बजे से मतदाता रैली निकाल कर शत प्रतिशत मतदान की अपील करेंगे।
कार्यक्रम में  सक्षम के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त, उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी,  कार्यालय प्रभारी रणविजय सिंह , अस्थि बाधित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ नवनीत श्रीवास्तव, रोजगार आयाम के अध्यक्ष राजेश कुमार, भानु प्रताप जौहरी, जितेन्द्र त्रिवेदी, राहुल गुप्ता, देवी प्रसाद बाजपेई, सुनील वर्मा एडवोकेट, अजीत सिंह तथा जी पी वैश्य, स्वदेश पुरवार उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी सक्षम के मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ