भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच आबकारी ने राहगीरों को पिलाया शरबत

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

         ‌‌                        (हर खबर पर हमारी पकड़)

भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच आबकारी ने राहगीरों को पिलाया शरबत

आबकारी विभाग ने कैंप लगाकर लोगों को पिलाया शर्बतः फतेहपुर में तीन दिन तक भीषण गर्मी का अलर्ट

फतेहपुर में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया था कि विगत 5 दिनों तक 48 डिग्री तापमान रहेगा। गर्मी के बीच 50 किलोमीटर के रफ्तार से तेज लू हवा चलेगी। भीषण गर्मी को देखते हुए आबकारी विभाग ने आम जनमानस को राहत देने के लिए कैम्प लगाकर शर्बत का वितरण किया। 


ठंडा शर्बत पीने के बाद लोगों ने कहा कि यह अच्छी बात है कि शराब की जगह पहली बार ठंडा शर्बत पिलाकर राहत देने का काम विभाग कर रहा है।

शहर के पुरानी तहसील के पास आबकारी विभाग ने कार्यालय के बाहर भीषण गर्मी में कैम्प लगाकर आम जनमानस को ठंडा शर्बत पिलाने का काम किया है। सुबह से शुरू हुआ शर्बत वितरण में आम जनमानस ठंडा शर्बत पीने के लिए भीड़़ लगी रही। आबकारी विभाग के सदर से इंस्पेक्टर रोबिन आर्य ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा शर्बत लोगों को पिलाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि विभाग शराब का है, लेकिन इस बार गर्मी को देखते हुए शर्बत पिलाने का काम विभाग कर रहा है, जोकि जिले में आबकारी विभाग के द्वारा पहले बार किया गया है। वहीं शर्बत पीने आये राहगीर ओम बाबू, जिला अस्पताल आयी महिला शकीला बनो ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विभाग के ओर से गर्मी में राहत देने के लिए शर्बत पिलाने का काम हो रहा है।


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ