दो घरों में धधकी आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान हो गया खाक

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

दो घरों में धधकी आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान हो गया खाक

फतेहपुर जिले में अज्ञात कारणों के चलते दो घरों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया।


फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में दो घरों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो हड़कंप मच गया। घटना के बारे में तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।


 

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. लोगों का कहना है कि आग से लाखों का सामान जल गया, घटना खखरेरू थाना क्षेत्र के बदनमऊ गांव की है। यहां सुबह के समय अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगी। लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ