सक्षम ने हेलन केलर को किया याद, मनाई जयंती

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
                                 
                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम ने हेलन केलर को किया याद, मनाई जयंती 

फतेहपुर! समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ""सक्षम" की जिला इकाई फतेहपुर के दिव्यांग मित्रों एवं पदाधिकारियों ने हेलन केलर की जयंती को धूमधाम से मनाया।

हेलन केलर के जीवन परिचय, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उपस्थित जन को अवगत कराया गया और दिव्यांग जन तथा सकलांग जनों से उनके द्वारा किए गए संघर्षों से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कानपुर प्रांत के कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी ने सबका स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान ने किया।

समारोह में अन्य लोगों के साथ पियूष द्विवेदी सदस्य प्रांत कार्यसमिति, धीरेन्द्र गुप्त जिलाध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, अजीत सिंह दिव्यांग मित्र, जितेन्द्र सिंह पटेल की सहभागिता रही।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ