ग्राम अमौरा में अवैध निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बाधा

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

ग्राम अमौरा में अवैध निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बाधा

बिन्दकी, फतेहपुर! ग्राम अमौरा परगना कोटिया गुनीर तहसील बिन्दकी जिला फतेहपुर के निवासियों को आवागमन में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के चकरोड (गाटा सं0 477, 481) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को खेती-बाड़ी और दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश बाजपेई पुत्र प्रयागनारायण बाजपेई द्वारा चकरोड पर मकान निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गाटा सं0 479, 482 (बंजर भूमि) और 478, 480 (चक मार्ग) पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। गाँव के निवासियों ने उपजिलाधिकारी, बिन्दकी-फतेहपुर से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और अवैध कब्जा हटवाने की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि चकरोड पर अवैध कब्जा होने से गाँव के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी खेती और अन्य दैनिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे तुरंत प्रभाव से अवैध कब्जा हटवाएं और ग्राम सभा की भूमि को मुक्त कराएं।

ग्रामवासियों की इस समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है ताकि ग्रामवासियों को राहत मिल सके और चकरोड को पुनः आवागमन के लिए प्रारम्भ किया जा सके।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ