बजरंग सेना असोथर ब्लाक नगर इकाई का गठन काशी गेस्ट हाउस में संपन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

बजरंग सेना असोथर ब्लाक नगर इकाई का गठन काशी गेस्ट हाउस में संपन्न

फतेहपुर । रविवार को  काशी गेस्ट हाउस में बजरंग सेना असोथर ब्लाक नगर इकाई का गठन पुनर्रूप से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह राणा और जिला मंत्री आकाश तिवारी थे। कार्यक्रम का संचालन विहान सिंह और वैभव प्रताप सिंह ने किया।


जिला अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह राणा ने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ संगठन के विस्तार की शुरुआत की और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौरक्षा, मानव सेवा, हिंदू राष्ट्र की रक्षा, नारी रक्षा, साधु संतों की रक्षा, मठ मंदिरों की रक्षा, गरीब असहाय व्यक्तियों की रक्षा और धर्मांतरण को रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। 

राणा ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमें हिंसक कहेंगे, हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने सभी संगठन के सदस्यों को एकजुट होकर हिंदू धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अनूप सिंह को नगर अध्यक्ष, बबलू सिंह राजपूत और हरिओम सिंह को नगर उपाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता को नगर महामंत्री, अक्षय ठाकुर को नगर महासचिव और संजय राजपूत को नगर संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा, अलोक कश्यप, पुष्पराज विश्वकर्मा, शिवम सिंह, कमलाकांत सविता, मनीष शिवहरे, अनमोल अग्रहरि, शिवम कुमार, सतीश निषाद, अमित सिंह, आशीष निषाद, अमन अग्रवाल, नीरज कुमार, स्वयं अग्रहरि, अमन सक्सैना, आकाश शर्मा, आर्यन तिवारी, आर्यन मिश्रा, सत्यम प्रजापति, गौरव शुक्ला, लवकुश यादव, अंकित कुमार, गोविंद कुमार, प्रकाश मोदनवाल, अर्जुन सविता, देव विश्वकर्मा, राहुल केसरवानी और राजन सिंह को सदस्य और सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में, जिला अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह राणा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने असोथर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य से मुलाकात कर संगठन का परिचय दिया और सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ