हिंदू महासभा का पुनर्गठन: सुनील मौर्य बने जिला प्रभारी, शशिकांत मिश्र को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

हिंदू महासभा का हुआ पुनर्गठन, सुनील मौर्य बने जिला प्रभारी तथा शशिकांत मिश्र को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी 

फतेहपुर 14 जुलाई। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन को गतिशील बनाये जाने के क्रम में मनोज त्रिवेदी को प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया तथा काशी प्रांत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।


इसी क्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल को प्रयागराज मण्डल का उपायध्यक्ष, सुनील उर्फ गजेन्द्र मौर्य को जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया।

सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता शशिकांत मिश्र को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

सन्तोष देववंशी को व्यापार महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


आज हिन्दू महासभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें अपने संगठन की रीति नीति तथा अपने लक्ष्यों से अवगत कराया ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा केंद्र और राज्य की सरकार से समान शिक्षा, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण पर नियंत्रण, घुसपैठ नियंत्रण, जनसंख्या नियंत्रण पर शीघ्रताशीघ्र कानून बनाने हेतु अभियान चलाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ही हिंदुओं का एक मात्र राजनीतिक संगठन है, अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन तथा अदालत में पैरवी 1950 से जिला एवं सत्र न्यायालय से उच्च न्यायालय तक महासभा ने ही पूरी पक्षकार बनकर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

जिला प्रभारी सुनील उर्फ गजेन्द्र मौर्य ने संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाये जाने पर जोर देते हुए समस्त हिन्दू समाज से हिन्दू महासभा से जुड़ने का आवाहन किया।

प्रयागराज मण्डल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम छेड़ने का संकल्प लिया।

मनोनीत जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक गतिशील बनाने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर राम आसरे आर्य, ब्रम्हेश तिवारी, करन सिंह पटेल, श्रवण कुमार राजपूत, सन्तोष देववंशी जिलाध्यक्ष व्यापार महासभा, डॉक्टर प्रमोद पाण्डेय, रमाशंकर शुक्ल, सुनील कुमार गुप्ता, धनंजय पाण्डेय, श्रीमती संगीता गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला, शिवाकांत तिवारी इत्यादि ने सहभागिता की।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ