मूक बधिर दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का विशेष अभियान

सियासत पर नजर, फतेहपुर

     ‌‌           ‌‌          ‌        (हर खबर पर हमारी पकड़)

मूक बधिर दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का विशेष अभियान 

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, फतेहपुर द्वारा  जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मूकबधिर दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु विशेष दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।


 प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि जनपद फतेहपुर में मूकबधिर दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु  विशेष दिव्यांग कैम्प का आयोजन दिनांक 30 जुलाई, 31 जुलाई व 01 अगस्त 2024 को प्रात : 11 बजे से सायं 05 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर में होना प्रस्तावित हुआ है।

जिन मूकबधिर दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है वे दिव्यांगजन इस विशेष दिव्यांग कैम्प में सम्मिलित होकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है। 

मूकबधिर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लाना आवश्यक है:. 1 आधार कार्ड, 2. पासपोर्ट साईज की नवीन फोटो।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ