सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य दिव्यांश ने दुर्लभ ओ निगेटिव रक्तदान कर जरूरतमंद महिला मरीज की मदद की

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य दिव्यांश ने दुर्लभ ओ निगेटिव रक्तदान कर जरूरतमंद महिला मरीज की मदद की

जरूरतमंद महिला मरीज के लिए किया, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य दिव्यांश ने दुर्लभ रक्त समुह ओ निगेटिव का रक्त दान

जिले के प्राइवेट अस्पताल सम्वेदना में भर्ती जरूरतमंद महिला मरीज आकांक्षा पत्नी अरुण कुमार निवासी शांति नगर फतेहपुर है। मरीज की डिलवरी होनी थी, डॉक्टर द्वारा मरीज को तुरंत एक यूनिट ओ निगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई गई।


रक्त समूह दुर्लभ होने के कारण परिवार काफी परेशान था, जिले में किसी रक्तकेन्द्र मे ओ निगेटिव रक्त नही था, तीमारदार मरीज के पति अरुण कुमार काफी परेशान थे क्योंकि रक्तदान करने वाले बहुत थे, लेकिन ओ निगेटिव रक्तसमुह किसी का न था।


जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था को मिलते ही केस की जांच कर सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया। ग्रुप में केस देखते ही जोनिहा फतेहपुर निवासी दिव्यांश रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जोनिहा से फतेहपुर आकर देर रात 10 बजे जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में अपना ओ निगेटिव रक्तदान किया।


जिससे महिला मरीज के तीमारदार को समय से रक्त की उपलब्धता हो गयी, वहीं दूसरी ओर मानस रक्तकेन्द्र में दो रक्तदाताओं अनिकेत बाजपेई व अभिषेक प्रजापति ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे समय से डायलिसिस, कैंसर, थैलीसीमिया जैसी बीमारी, जिसमें मरीज को हर महीने रक्त की आवश्यकता पड़ती है, की मदद की जा सके।

इस अवसर पर सर्व फॉर हुमानिटी से गुरमीत सिंह, निकिता बाजपेई व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ला, अजय, विनोद, मानस रक्तकेन्द्र से डॉक्टर सुरेश सचान, अनुस, शुभम उपस्थित रहे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ