सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने कारगिल दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को दी "रक्तांजलि"

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                          ‌‌       (हर खबर पर हमारी पकड़)

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने कारगिल दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को दी "रक्तांजलि"

फतेहपुर! दिनांक 26-07-2024 को कारगिल दिवस के  अवसर पर शहीदों की याद में जिला अस्पताल के रक्तकेन्द्र में दो रक्तदाताओं ने रक्तदान कर रक्तांजलि अर्पित की।


सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा चलाये जा रहे गांव गांव रक्तदान की पहल के तहत छिवलहा निवासी आरती देवी ने गांव में रक्तदान की पहल को लेकर स्वेच्छिक रक्तदान करना प्रारंभ किया, वहीं आवास विकास निवासी प्रांजुल ने भी  स्वेछिक रक्तदान किया। 


जिसके लिए विभागाध्यक्ष वरद वर्धन बिसेन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह व रक्तकेन्द्र से  अशोक  शुक्ला, परामर्श दाता दीपाली वर्मा, बृजेश, विनोद, कमला उपस्थित रहे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ