सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
#ब्रेकिंग: न्यूज़
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली स्थित MPMLA मैदा मिल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने के बाद धुएं के गुबार निकलने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी को उजागर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस इंडस्ट्रियल एरिया में कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें लापरवाही के चलते कई मौतें हो चुकी हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर कैसे फैक्ट्री को बिना सुरक्षा मानकों के चलाने की अनुमति दी गई? प्रशासन की इस लापरवाही ने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ