सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव: दिल्ली यात्रा अब और भी आसान
फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर अब दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव होगा, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। प्रयागराज-दिल्ली और एक अन्य स्पेशल ट्रेन अब गुरुवार और शुक्रवार को फतेहपुर में रुकेंगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वालों को वेटिंग के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की बेहतर और सुखद यात्रा के लिए दो हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों का फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया है। यह गाड़ियां गुरुवार यानी आज व शुक्रवार से स्टेशन पर रुकेंगी। इनमें प्रयागराज-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन नंबर 2417 अप प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार की रात 10:45 बजे फतेहपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 2418 डाउन दिल्ली से चलकर शुक्रवार की शाम 5:18 बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
अब दिल्ली की राह हुई आसान
इसी रूट पर चलने वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन नंबर 04145 अप प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार की रात 10:45 बजे फतेहपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। वही 4146 डाउन ट्रेन का ठहराव फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 5:18 पर होगा। रेल प्रशासन के इस फैसले से जिले समेत आसपास के लोगों को दिल्ली के साथ इस रूट पर सफर करने वालों की मुश्किलें आसान होंगी।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव से जिले के लोगों को दिल्ली यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद रेलवे प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था से दिल्ली के लिए वेटिंग टिकट का संकट कम होगा और यात्री ज्यादा आराम से सफर कर सकेंगे। ट्रेनें गुरुवार और शुक्रवार से अपने नए स्टॉप पर रुकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस फैसले का स्वागत जिले के लोगों ने गर्मजोशी से किया है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ