सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य काजी अब्दुल्ला ने जरूरतमंद बच्ची के लिए किया ए पॉजिटिव रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

  ‌‌                     ‌          (हर खबर पर हमारी पकड़)

सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य काजी अब्दुल्ला ने जरूरतमंद बच्ची के लिए किया ए पॉजिटिव रक्तदान

फतेहपुर सदर के निजी अस्पताल जे के चिल्ड्रेन में भर्ती बच्ची रनवी पुत्री पुत्तन प्रसाद निवासी कैथनपुर सुसवन पोस्ट लोगांव फतेहपुर को कई दिनों से बुखार आने के कारण बच्ची की प्लेट्लेट्स व हीमोग्लोबीन कम हो गया। 


जिसके चलते डॉक्टर ने बच्ची को 1 यूनिट फ्रेश रक्त ए पाजिटिव की आवश्यकता बताई, बच्ची के यहां रक्तदान करने वाले बहुत थे, लेकिन किसी का रक्त समूह बच्ची से नही मिला, निराश बैठे मरीज के तीमारदार को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी का नंबर श्याम रक्तकेन्द्र के डॉक्टर प्रवीण प्रसून की मध्यम से मिला, जानकारी मिलते ही टीम ने देर न करते हुए केस को वेरिफाई किया और केस को ग्रुप में डाला। केस ग्रुप में डालते ही बाकरगंज निवासी काजी अब्दुल्ला रक्तदान के लिए तैयार हो गए और देर न करते हुए श्याम रक्तकेन्द्र पहुंचे और बच्ची के लिए अपना आठवां रक्तदान किया और बच्ची के जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की।

संस्था के सेवा भाव से प्रभावित तीमारदार ने भी रक्तदान किया और आगे संस्था से जुड़कर रक्तदान की शपथ ली। इस मौके में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व रक्तकेन्द्र प्रभारी प्रवीण प्रसून उपस्थित रहे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ