सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस: झंडारोहण और मिष्ठान वितरण
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर ने बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व का आयोजन किया।
इस अवसर पर झंडा रोहण राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक रामकृपाल तिवारी व समाजसेविका आशा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण किया, तत्पश्चात उपस्थित दिव्यांग मित्र व दायित्वधारी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया और इसके बाद गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
भारत माता की जय, वन्दे मातरम, सक्षम भारत समर्थ भारत, जीते-जीते रक्तदान-जाते जाते नेत्रदान जैसे नारों ने उपस्थित जनों में जोश भर दिया।
तत्पश्चात मिष्ठान वितरण तथा राष्ट्र की उन्नति व पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिन्दू समाज के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संघ के नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी, सक्षम के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त, उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी रणविजय सिंह, मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी, अस्थिबाधित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ नवनीत श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, रामविलास शुक्ला, जितेन्द्र त्रिवेदी, सुरेन्द्र जायसवाल, स्वदेश पुरवार, सुनील वर्मा, अजीत सिंह, डॉ नवीन श्रीवास्तव, डॉ रिया श्रीवास्तव, देवी प्रसाद बाजपेई, शैलेंद्र रस्तोगी, रज्जन गुप्ता, अंकुश द्विवेदी, अवनीत प्रजापति, भानु प्रताप जौहरी, छोटू, राजू, विष्णु कान्त जी इत्यादि ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अन्त में सक्षम के प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया, साथ ही सक्षम के अग्रिम कार्यक्रम रक्षाबंधन पर्व तथा आगामी 31 अगस्त को कानपुर में होने वाले वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग पर चर्चा की।
आगामी 17 अगस्त दिन शनिवार को स्थानीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वी आई पी रोड में सायं 04.30 बजे आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सबकी उपस्थिति की अपेक्षा तथा यह भी तय हुआ कि आगामी 31 अगस्त दिन शनिवार को प्रांत प्रशिक्षण वर्ग हेतु सभी प्रशिक्षणार्थी प्रातः 07 बजे रेलवे स्टेशन फतेहपुर में एकत्रित हो कर सामूहिक रूप से कानपुर प्रस्थान करेंगे।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ