सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के तहत जागरूकता अभियान: 10 सदस्यों ने किया रक्तदान
फतेहपुर 29 अगस्त, 2024
रक्तदान जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी का प्रयास रहा है, लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो, इसी कड़ी में संस्था द्वारा जागरूकता अभियान शिविर लगाया गया। जोकि 20-08-2024 से 29-08-2024 तक चला।
जिसमें आदर्श और यशु जो कि संस्था के सदस्य है और हर 6 माह में रक्तदान करते है, संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी में सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं दोनो ने श्याम रक्तकेन्द्र में रक्तदान किया और रक्तदान से बड़ा कोई दान नही का संदेश दिया। जिससे प्रेरित होकर कई नए सदस्यों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया और कुल 10 सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया।
जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान करने वालो मेंं योगांशु ,अनूप, बलवीर। श्याम रक्तकेन्द्र में रक्तदान करने वालो में अनिल कुमार मौर्या, आदर्श, यशु, साकेत व मानस रक्तकेन्द्र में रक्तदान करने वालो में राकेश, अचल और पवन प्रमुख रहे और सभी से रक्तदान करने की अपील की। जिससे रक्तदान-महादान जैसे सेवा कार्यों को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, राजेश मौर्य, अशोक, जितेंद्र व रक्तकेन्द्रों से सीनियर लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला, परामर्श दाता दीपाली, प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव, डॉक्टर कैलाश, सौरभ, शुभम, अनामिका, अंजली उपस्थित रहे।
इस समाचार में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान को उजागर किया गया है, जिसमें 10 सदस्यों ने रक्तदान किया। इस तरह के अभियान से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है और लोगों को इस नेक कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। रक्तदान को महादान के रूप में प्रस्तुत करना और इस सेवा के महत्व को समझाना, पाठकों को प्रेरित कर सकता है। पोस्ट में शामिल सदस्यों के नाम और उनके योगदान को रेखांकित करने से अभियान की प्रामाणिकता और सफलता को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, यह ब्लॉग पोस्ट सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित चर्चाओं का हिस्सा बन सकता है, जिससे अन्य संगठनों और व्यक्तियों को प्रेरणा मिलेगी।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ