श्रावण मास 2024: फतेहपुर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की सूचना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

श्रावण मास 2024: फतेहपुर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की सूचना

यातायात पुलिस फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रावण मास 2024 दिनांक 21 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 के मध्य पड़ने वाले श्रावण सोमवार/पर्वो पर जनपद में भारी वाहनों के रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि श्रावण मास-2024 दिनांक 21 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 के मध्य पड़ने वाले श्रावण सोमवार/पर्वों को जनपद में भारी वाहनो का रुटडायवर्जन जनहित में किया जाना आवश्यक है। अतएव कल सोमवार को रूट डायवर्जन किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत् है:


1. श्रावण मास चतुर्थ सोमवार दिनॉक 12 अगस्त 2024 के दृष्टिगत दिनॉक 11 अगस्त 2024 को समय 17:00 बजे से दिनॉक 13 अगस्त 2024 को प्रातः 04:00 बजे तक।

डायवर्जन किया जाने वाले मार्ग:

1. नऊवाबाग से जेलरोड मोड़, जयरामनगर, राधनागर, बहुआ/ललौली होकर जनपद बाँदा को जाने वाले भारी वाहन, कैची मोड़, बिंदकी, चौडंगरा, जोनिहा चौराहा, ललौली हो कर अपने गन्तव्य को जायेंगें।

2. बाँदा से दतौली, बहुआ, राधानगर, जयरामनगर, नऊवाबाग हो कर आने वाले भारी वाहन, बाँदा से दतौली, बहुआ, बँधवा तिराहा, जोनिहा चौराहा, बिदंकी/चौड़गरा/कैचीमोड़ हो कर अपने गन्तव्य को जाएगें ।

3. कानपुर से वाराणसी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को लखनऊ बाईपास फतेहपुर से डायवर्ट कर सातमील तिराहा, लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ, जौनपुर, मडियाहू हो कर वाराणसी को जायेंगे। यह डायवर्जन दिनांक 11 अगस्त 2024 को प्रातः 10.00 से दिनांक 13 अगस्त 2024 को प्रातः 04.00 बजे तक रहेगा।

4. भिटौरा बाईपास से ओमघाट तक सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें।

 (ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ